यूक्रेन ने सीमा पर रूस के हथियारों की तैनाती को देखते हुए अमेरिका से मांगा थाड मिसाइल सिस्टम

कीव । यूक्रेन की सीमा पर रूस की जंगी फौज का जमावडा़ लगा है। वहीं, यूक्रेन के समर्थन में कूदे नाटो  की घेराबंदी को देखते हुए रूस ने भी काला सागर में जंगी जहाजों की तैनाती को बढ़ा दिया है। यूक्रेन बॉर्डर पर भी रूसी सैनिक मिसाइल, टैंक, तोप और आर्मर्ड व्हीकल के साथ अलर्ड मोड पर हैं। अब यूक्रेन ने रूस की तैयारियों को देखते हुए अमेरिका थे टर्मिनल हाई एल्टिट्यूड एरिया डिफेंस को तैनात करने की मांग की है। अमेरिका का थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम  बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ दुश्मनों के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों को मार गिराने में सक्षम है।
रूस की सरकारी  एक राजनयिक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि यूक्रेन ने खार्कोव के पास थाड एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तैनात करने का अनुरोध किया है। थाड का एएन/टीपीवाई-2 रडार रूसी हवाई क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर नजर रखने में सक्षम है। यह रडार यूक्रेन, नाटो और अमेरिका को रूस के 1000 किलोमीटर तक हवाई हलचल की जानकारी देने में सक्षम होगा। अमेरिका के थाड मिसाइल सिस्टम को एंटी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सिस्टम को लॉकहीड मार्टिन ने 1987 में विकसित किया था। 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान इराक के स्कड मिसाइल हमलों से सबक लेते हुए इस सिस्टम को बनाया गया था। इस सिस्टम में शामिल मिसाइलों में सिंगल स्टेज रॉकेट इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके उलट एस-400 डिफेंस सिस्टम में मल्टीलेयर मिसाइलें शामिल होती हैं। यह सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइलों को उनकी उड़ान के शुरुआती दौर में ही गिराने में सक्षम है। यह सिस्टम हिट टू किल तकनीक पर काम करता है, मतलब यह मिसाइलों को रोकने और भटकाने की जगह उन्हें बर्बाद कर देता है। दावा किया जाता है कि थाड सिस्टम 200 किलोमीटर की दूरी और 150 किलोमीटर की ऊंचाई तक मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। इसकी मिसाइलों की रफ्तार 10000 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। अमेरिकी थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम के प्रत्येक यूनिट की अनुमानित कीमत लगभग तीन बिलियन डॉलर है। सऊदी अरब ने नवंबर में 44 थाड लॉन्चर और मिसाइल खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसकी प्रत्येक बैटरी 6 लॉन्चर्स के साथ आती है। जिसकी कीमत 15 बिलियन डॉलर है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!