एमपी के 6 शिक्षा अधिकारियों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार, शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए हुए सम्मानित

भोपाल। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए मध्य प्रदेश के 6 अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है. दिल्ली में हुए कार्यक्रम मैं वर्चुअल माध्यम से इन सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए सभी को बधाई दी है.

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए अवार्ड

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए हुए सम्मानित

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की राष्‍ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्‍थान (नीपा) ने शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए मध्‍यप्रदेश शिक्षा विभाग के छ: अधिकारियों को पुरूस्‍कृत किया है. यह राष्‍ट्रीय अवार्ड ऑनलाईन आयोजित किए गए कार्यक्रम में इन अधिकारियों को सौंपे गए. नीपा ने मध्‍यप्रदेश से सर्व शिक्षा अभियान के तत्‍कालीन डीपीसी जिला सिवनी गोपाल सिंह बघेल, तत्‍कालीन डीपीसी जिला हरदा आर.एस. तिवारी, तत्‍कालीन डीपीसी राजगढ कमल कुमार नागर, शोएब खान बीआरसीसी जिला मंदसौर, रामानुज शर्मा बीईओ/बीआरसीसी जिला अलीराजपुर और प्रवीण चन्‍द्र उपाध्‍याय बीआरसीसी जिला मण्‍डला का चयन किया था. ये सभी अधिकारी नई दिल्‍ली मैं आयोजित वर्चुअल सम्‍मान समारोह में शामिल हुए. केन्‍द्रीय शिक्षा राज्‍य मंत्री सुभाष सरकार ने सभी सम्‍मानित अधिकारियों को डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए.

एमपी के शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर राष्‍ट्रीय पुरुस्कार हासिल करने वाली प्रदेश के सभी छ: अधिकारियों को स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इन्‍दर सिंह परमार ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र में पदस्‍थ आर.एस. तिवारी तत्‍कालीन डीपीसी जिला हरदा को स्थानीय सभाकक्ष में सम्‍मानित भी किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!