जया एकादशी पर क्या करें, क्या न करें, 10 सावधानियां

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन उपवास रखने का बहुत अधिक महत्व माना गया है।

हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा सावधानीपूर्वक नियमों का पालन करते हुए व्रत करना चाहिए। यहां पढ़ें एकादशी पर क्या करें, क्या न करें-

एकादशी के दिन क्या करें-

1. एकादशी के दिन स्नानादि करके मंदिर में जाकर गीता का पाठ करें अथवा श्रवण करें। एकादशी व्रत कथा पढ़ने पाप और रोगों से मुक्ति मिलती है।

2. श्री विष्णु के द्वादश मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। राम, कृष्ण, नारायण आदि विष्णु के सहस्रनाम को कंठ का भूषण बनाएं।

3. इस दिन मिठाई का भोग श्री विष्णु को लगाकर तथा तुलसीदल छोड़कर बाकी प्रसाद परिवार वालों को वितरित करके खुद भी ग्रहण करना चाहिए। केला, आम, अंगूर, बादाम, पिस्ता आदि फलों का सेवन करें।

4. द्वादशी के दिन पारणा करने के पूर्व ब्राह्मणों को मिष्ठान्न, दक्षिणा आदि देने के पश्चात ही खुद भोजन करें।

5. एकादशी तिथि पर अपनी शक्तिनुसार दान अवश्य करें, किंतु स्वयं किसी का दिया हुआ अन्न आदि कदापि ग्रहण न करें।

क्या न करें-

1. एकादशी के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए, तथा मधुर वचन बोलना चाहिए। अधिक नहीं बोलना चाहिए। अधिक बोलने से मुख से न बोलने वाले शब्द भी निकल जाते हैं। पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।

2. एकादशी के दिन गाजर, शलजम, गोभी, पालक, मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. इस दिन बाल नहीं कटवाए तथा नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

4. एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ता तोड़ना वर्जित है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर सेवन करें। प्रात: लकड़ी का दातुन न करें, नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और अंगुली से कंठ साफ करना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो पानी से 12 बार कुल्ले कर लें।

5. एकादशी व्रत के एक दिन पूर्व से यानी दशमी और एकादशी तिथि के दिन चावल का त्याग करना चाहिए, मान्यतानुसार एकादशी के दिन जो चावल का सेवन करने से पाप लगता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!