सलमान के बारे में आएशा जुल्का ने किया खुलासा

मुंबई । ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऋतिक रोशन या शाहिद कपूर की तरह डांस के शौकीन हैं। बल्कि एक समय तो ऐसा भी था जब कैमरा के सामने डांस करने में सलमान खान सचेत हो जाया करते थे। बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं आएशा जुल्का ने इस बात का खुलासा किया है। आएशा जुल्का डांस रिएलिटी शो सारेगामापा में अपीयर होंगी। शो में ही उन्होंने यह किस्सा शेयर किया कि सलमान खान 90 के दशक में कोरियोग्राफर्स को स्टेप्स नहीं देने के लिए कहते थे। आएशा जुल्का ने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘कुर्बान’ में सलमान खान ही उनके को-स्टार थे। 
उन्होंने साथ ही ये भी कहा सलमान खान को इतना अच्छा डांस करते देखना उनके लिए सरप्राइज से कम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है, जब मैं अपनी पहली फिल्म की शूटिंग सलमान खान के साथ कर रही थी तो वो अपने डांस को लेकर बहुत कॉन्सियश थे। उन्होंने कोरियोग्राफर से कहा था कि बस उन्हें कैजुअली वॉक करने दे और वही उनका डांस स्टेप होगा। मैंने उनके साथ कई लाइव शोज किए हैं और मैं सरप्राइज हूं ये देखकर को वो अब इतना अच्छा डांस कर लेते हैं। वो शानदार डांस करते हैं और सभी स्टेप्स को दिमाग में रखते हैं। उनका यह साइड देखकर अब लगता है कि वो पहले ड्रामे करते थे।’आएशा जुल्का फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर जानी जाती हैं। उन्होंने 90 के दशक में कई रोमांटिक फिल्में भी की हैं। आएशा जुल्का ने सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान समेत कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, संग्राम, मासूम समेत उन्होंने कई बंगाली और ओड़िया फिल्मों में भी काम किया है। आएशा जुल्का 90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 
अब आएशा जुल्का एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी हर फिल्म के साथ कमाल कर जाते हैं। उनके फैंस हर किरदार में उन्हें देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सलमान खान अपनी फिल्मों के गानों में जो स्टेप कर देते हैं वही पॉपुलर हो जाता है। सलमान खान के डांस का अलग ही अंदाज है। बिल्कुल नैचुरल जो एक आम आदमी भी कर लें। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!