आइसोलेशन रुम में बैठकर परीक्षा देंगे कोरोना संक्रमित

भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए अलग से आइसोलेशन रुम बनाए जाएंगे, जहां पर बैठकर  कोरोना संक्रमित छात्र परीक्षा दे सकेंगे। 10वीं और 12वीं के  कोरोना संक्रमित छात्रों को अपनी बीमारी की जानकारी एमपी बोर्ड को पूर्व में ही देनी होगी। यह निर्णय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड मीटिंग में मंगलवार को लिया गया मंडल ने परीक्षा के दौरान दिव्यांग या घायल छात्रों को भी कई तरह से राहत देने का निर्णय लिया है। दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग एवं हाथ की हड्डी टूट जाने अथवा हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ छात्र लिखने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कम्प्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा दी जाएगी। पहले कोरोना की वजह से परीक्षाएं आगे बढ़ाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन स्कूली शिक्षा मंत्री ने यह साफ कर दिया कि मध्य प्रदेश में अब कोरोना केस कम हो रहे हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं तय टाइम टेबल पर ही कराई जाएंगी।। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं के पेपर 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगे। इसमें करीब 18 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना होगा। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!