मध्यप्रदेश: मोदी के मंत्री ने जीएसटी-नोटबंदी को बताया मंदी की वजह

मोदी सरकार में केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण मंदी आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति में बदलाव होगा। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में दिया। वह यहां  केंद्रीय पूनी सयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मंदी में जल्द ही बदलाव होगा।मंत्री ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों का रोजगार नहीं छीना जाएगा। सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाय और राम राजनीति पर टिप्पणी की।

गौशाला बनाने में एमपी सरकार की करेंगे मदद

सांरगी ने कहा कि गाय और राम राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है। गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार गौशालाएं बनाने का संकल्प किया है जोकि अच्छी बात है। हम इस काम में सरकार की मदद करेंगे। 

राम और गाय के नाम पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

केंद्रीय मंत्री के बोलने से पहले मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा ने 15 साल प्रदेश में शासन किया। मगर गाय और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने गायों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सारंगी से कहा कि आप इसे अन्यथा न लें क्योंकि आप अलग तरह के नेता हैं। आपकी सादगी हम जैसे नेताओं के लिए मिसाल है। इसके बाद उन्हें सलाह देते हुए मंत्री ने उन्हें राम और गाय के नाम पर राजनीति न करने को कहा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!