‘महाभारत’ के ‘भीम’ का निधन, 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार ने ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया. प्रवीण कुमार 74 साल के थे. प्रवीण अपने विशाल कदकाठी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई. साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता और खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले थे.

बीमार थे प्रवीण कुमार पत्नी कर रही थी देखभाल

पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं. तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं. स्पाइनल प्रॉब्लम है. घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती है. एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है.

आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना

‘महाभारत’ में भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती को खूब पसंद किया गया था. निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. उन्होंने मदद के लिए सरकार से गुहार भी लगाई थी.

खेल की दुनिया में लहराया परचम

एक्टिंग से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. वह एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी, लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

70 के दशक में मनोरंजन की दुनिया में रखा कदम

प्रवीण ने 70 के दशक के अंत में मनोरंज की दुनिया में कदम रखा. प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद करते हुए कहा था वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे. उनकी पहली भूमिका रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी थी जिसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था.

पेंशन को लेकर जताई थी नाराजगी

पेंशन को लेकर प्रवीण कुमार ने कहा था कि पंजाब की जितनी भी सरकारें आईं, सभी से उनकी शिकायत है. जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी, लेकिन उन्हें वंचित रखा गया, जबकि सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते. वो अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया. फिर भी पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ. हालांकि, अभी उन्‍हें बीएसएफ से पेंशन मिल रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!