कनाडा ने अमेरिका से कहा, ओटावा में कोरोना प्रतिबंधों के विरुद्ध हो रहे विरोध को बढ़ावा न दे

ओटावा। कनाडा की राजधानी में इन दिनों ट्रक चालकों द्वारा कोरोना पाबंदियों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे है ऐसे में अमेरिका उसका समर्थन कर रहा है। कनाडा सरकार ने अमेरिका से ओटावा में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की है। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को उनके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। दरअसल, अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष नेता कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं। ओटावा में एक दिन पहले ही आपातकाल लागू किया गया था। ओटावा के मेयर ने लगभग 2,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किए जाने की मांग की है ताकि तथाकथित ‘आजाद ट्रक काफिला’ निकाल कर किए जा रहे प्रदर्शनों को रोकने में मदद मिल सके।
प्रदर्शनों के कारण शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और इससे आर्थिक गतिविधियां भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने इसे ‘कनाडा में कभी नहीं देखा गया अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन’ करार देते हुए स्वीकार किया है कि अधिकारी इसे रोकने की योजना बनाने में विफल रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को “घोर वामपंथी” करार देते हुए कहा कि ट्रूडो कोविड-19 संबंधी मूर्खतापूर्ण प्रतिबंध लगाकर कनाडा को बर्बाद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह तब तक वहां से नहीं हटेंगे जब तक कि टीकाकरण से संबंधित सभी नियमों और कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जाता।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!