रूस ने बेलारूस में तैनात किया एस-400 और इस्कंदर मिसाइलें, नाटो ने दी शरणार्थी संकट खड़ा होने की चेतावनी

मॉस्को । यूक्रेन के साथ जारी तनाव के बीच रूस ने बेलारूस में 30 हजार सैनिकों के साथ परमाणु मिसाइलों को तैनात करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन से लगी बेलारूस की सीमा के पास एस-400 मिसाइल सिस्टम को भी तैनात कर दिया है। इसके बाद अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो ने शरणार्थी संकट पैदा होने की चेतावनी दी है। 
नाटो ने कहा है कि इससे 20 लाख लोगों के विस्थापित होने का खतरा पैदा हो गया है। नाटो ने कहा कि शीत युद्ध के खत्म होने के बाद बेलारूस में रूसी सेना की अबतक की सबसे बड़ी तैनाती है। इसके लिए रूस के पूर्वी सीमा पर मौजूद सैनिकों को पश्चिम में स्थित बेलारूस भेजा जा रहा है।
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि रूस ने पहले ही स्पेट्सनाज़ स्पेशल फोर्सेज सहित हजारों सैनिकों को तैनात किया है। अब वह परमाणु हमला करने में सक्षम इस्कंदर मिसाइलों को लड़ाकू विमानों और एस-400 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम के साथ तैनात कर रहा है। 
खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आने वाले दिनों में अपने सैनिकों की संख्या को और बढ़ाने वाले हैं। कई सैन्य विशेषज्ञों ने बेलारूस में तैनात रूसी सेना की मौजूदगी को खतरनाक करार दिया है। उनका मानना है कि बेलारूस के जरिए रूसी सेना काफी तेजी से राजधानी कीव पर नियंत्रण कर सकती है। कुछ सैन्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में होने वाले सैन्य अभ्यास को हमले के लिए कवर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उधर नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल ने चेतावनी दी है कि अगर पूरे क्षेत्र में हिंसा होती है तो एक बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!