सेंसेक्स की10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 23,425.29 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,32,177.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में 6,113.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 4,73,182.90 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,850.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,262.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 2,361.57 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,95,535.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,870.45 करोड़ रुपये घटकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,396.57 करोड़ रुपये घटकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। 

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!