लता मंगेशकर के निधन से शोक की लहर, राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली| स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 वर्षीय लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत रत्न लता मंगेशकर की उपलब्धियों को अतुलनीय बताते हुए उनके निधन को अपने लिए ह्रदयविदारक बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा है कि उनका दुख शब्दों से परे है। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता । आने वाली पीढियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा , “मेरा दुख शब्दों से परे है। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के सपनों को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”

पीएम मोदी ने अपने ऊपर लता मंगेशकर के अपार स्नेह को याद करते हुए कहा, “मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी।”

उन्होंने लता मंगेशकर के परिवार से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और देशवासियों के साथ मिलकर अपने शोक को जाहिर किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा , “लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

राष्ट्रपति ने उन्हें एक असाधारण इंसान बताते हुए कहा सदियों में एक बार ऐसे कलाकार का जन्म होता है। वह दिव्य आवाज शांत हो गई लेकिन उनकी धून अमर रहेगी, अनंत काल तक गूंजती रहेगी।

राष्ट्रपति ने उनके परिवार और सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!