किसी भी टीम से खेलने तैयार हैं चहल

मुम्बई । लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए होने वाले मेगा नीलामी में जो भी टीम अधिक रकम देकर उन्हें खरीदेगी वह उसके साथ जाएंगे। चहल ने हालांकि कहा कि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलना चाहते हैं कयोंकि वह लंबे समय तक इसमें रहे हैं। चहल 2014 से आरसीबी टीम में शामिल थे पर इस बार आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने बरकरार नहीं रखा है। चहल ने कहा कि आरसीबी के साथ आठ साल तक का उनका साथ अच्छा रहा है पर अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। पेवेवर खिलाड़ी होने के कारण जो भी टीम उन्हें खरीदेगी वह उसके साथ जाएंगे। इस स्पिनर ने कहा कह चहल ने कहा कि जाहिर है, मैं फिर से आरसीबी में जाना चाहता हूं। लेकिन अगर मैं कहीं और जाऊं तो मुझे खराब नहीं लगेगा। उन सभी को नई टीमें बनानी होंगी। जो भी मुझे ले जाए, मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं अपना 100 फीसदी प्रति देना जारी रखूंगा। लेकिन हां, जब आप किसी नई फ्रेंचाइजी में जाते हैं तो तालमेल बनाने में थोड़ा समय लगता है। इस लेग स्पिनर ने फ्रेंचाइजी में अपने शुरुआती दिनों के दौरान विश्वास दिखाने और उनका समर्थन करने के लिए विराट कोहली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि उनमें (कोहली) बहुत सकारात्मक ऊर्जा है। उन्होंने मुझे बदलने की कोशिश नहीं की, उन्होंने मुझे इस तरह या उस तरह से गेंदबाजी करने के लिए कभी नहीं कहा। हमारे पास हमेशा दो योजनाएं थीं और पहली योजना हमेशा मेरी थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!