छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, पिछले साल के मुकाबले 2 लाख मीट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में धान उत्सव चल रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी को लेकर गंभीर है. राज्य सरकार लागातार धान की खरीदी कर रही है. जिलों में धान की खरीदी को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही जिला सहकारी बैंक , विपणन, अपेक्स बैंक सभी इस काम को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. धान खरीदी में राज्य सरकार ने पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि पिछले साल का रिकॉर्ड तो टूट गया है. इस वर्ष का लक्ष्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इस साल 1 करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. अबतक प्रदेश में 96 लाख 41 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. केवल 8 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बची है, जिसे आने वाले 3 दिन के भीतर सरकार पूरा करने जा रही है. 21 लाख 22 हजार किसान अब तक धान बेच चुके हैं. किसानों को अबतक 18 हज़ार 146 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है. यह अपने आप में ऐतिहासिक है.

बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि भूपेश सरकार ने पिछले साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा था और 94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी. इस बार सरकार ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 96.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है. इस बार भी सरकार लक्ष्य को पार कर लेगी और करीब 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर लेगी.

  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का लक्ष्य 1.5 करोड़ मीट्रिक टन
  • टोटल खरीदी 96.41 लाख मीट्रिक टन
  • टोटल परिवहन 57.75 लाख मीट्रिक टन
  • 21 लाख 22 हजार किसानों से अबतक धान खरीदी
  • किसानों को 18146 करोड़ रुपए का भुगतान
  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!