इंडिया गेट से नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा गायब, TMC ने दिया धरना

कोलकाता : राजधानी दिल्ली के राजपथ पर हाल ही में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा अचानक गायब हो गई. अब तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है. इस तरह इस मुद्दे को राजनीतिक मोड़ दे दिया है.तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में बंगाली में ‘जागो बांग्ला’ लेख लिखा गया है. इसमें लापता होलोग्राम प्रतिमा पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है. हालांकि, केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है कि खराब मौसम की वजह से होलोग्राम प्रतिमा को फिलहाल के लिए हटा दिया गया है.

‘नेताजी को अंधेरे में क्यों रखा गया’
टीएमसी सांसदों ने शुक्रवार शाम उस जगह पर प्रदर्शन भी किया. आरोप है कि भाजपा सरकार ने इसे असफल करने की कोशिश की. डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीटर पर एक तस्वीर जारी की है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के हाथों में तख्तियां हैं जिन पर ‘डोंट ब्लैकआउट नेताजी’ लिखा है. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा ‘नेताजी को ब्लैकआउट न करें. वहां रोशनी होने दें, नेताजी को अंधेरे में क्यों रखा गया है?’

‘जागो बांग्ला’ में लिखा-भारतीयों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे

वहीं, टीएमसी के मुखपत्र में लिखा गया है कि ‘केंद्र सरकार के दृष्टिकोण ने साबित कर दिया है कि उसने संकीर्ण राजनीतिक इरादों के साथ नेताजी के नाम का उपयोग किया है. नई दिल्ली में पिछले 48 घंटों में जो हुआ वह देश और राष्ट्रवादियों के लिए शर्म की बात है. बहुत प्रचार के साथ नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा स्थापित की गई. अब यह साबित हो गया है कि विपक्ष की तीखी आलोचना के कारण ही पहल की गई थी. यह जल्दबाजी में किया गया था और इसलिए वहां केवल एक होलोग्राम प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो दस दिनों के भीतर गायब हो गई. इसमें लिखा गया है कि केंद्र सरकार हर चीज पर सियासी कार्ड खेल रही है. कभी कभी राम मंदिर, कभी धारा 370 और अब नेताजी की प्रतिमा पर वे भारतीयों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.’

This image has an empty alt attribute; its file name is netaji-sc-bose.jpg
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!