लेवर कप टेनिस में युगल जोडीदार के तौर पर उतरेंगे फेडरर और नडाल

लंदन । स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के रफेल नडाल दोनों लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में युगल मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद से ही पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं, वहीं नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। दोनों ने ही एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरर ने कहा कि मैं इस साल के अंत में इस प्रतियोगिता के जरिये वापसी की योजना बना रहा हूं। साथ ही कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ युगल खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान इन दोनों की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। नडाल ने कहा कि अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने हैं तो यह हमारे करियर के इस चरण पर एक शानदार अनुभव होगा। यह लेवर कप का पांचवां चरण होगा। गत वर्ष दोनो ने ही इसमें भाग नहीं लिया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!