दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, सुबह से हो रही बारिश, तापमान में गिरावट

नई दिल्ली: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. इसी सिलसिले में मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है. यहां हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही चेताया है कि 20 से 30 किलोमीटर की हवा की रफ्तार के साथ हल्की बारिश दिल्ली और एनसीआर में होगी.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि गुरुवार को दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से राजधानी में दिन के समय ठंड और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन के समय घने बादल छाए रहेंगे. वहीं तेज हवाएं चलती रहेंगी.

देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और इससे सटे पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना है. वहीं, अरब सागर से आ रही नम हवाएं भी क्षेत्र को नमी दे हैं. ऐसे में 3 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत की तरफ आएंगी, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 4 से 7 फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

फरवरी के लिए बारिश और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने कहा, फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!