भारत फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से दी शिकस्त

ओसबोर्न : भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. जहां भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. भारतीय U-19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया. अंडर-19 विश्व कप का फाइनल में शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान यश धुल (110) के शतक और उप कप्तान शेख रशीद (94) के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.5 ओवर में ही 194 रन पर सिमट गई.

भारत की तरफ से विकी ओस्तवाल ने तीन विकेट चटकाए, रवि कुमार और निशांत सिंधु ने दो-दो झटके. कौशल तांबे और अंगक्रिश रघुवंशी को एक-एक विकेट मिले. वहीं, लाचलन शॉ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर सर्वाधिक 51 रन बनाए. इसके अलावा कोरे मिलर ने 38 रन और कैंपबेल केलावेल ने 30 रन की पारी खेली.

भारतीय पारी के दौरान धुल और रशीद ने टीम को शुरुआती दो झटकों से उबारा और इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभाई. भारत ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (06) का विकेट आठवें ओवर में 16 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था. विलियम साल्जमैन (57 रन देकर दो विकेट) की गेंद रघुवंशी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उनके स्टंप उखाड़ गई. दूसरे सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (16) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और भारत को दूसरा झटका 37 रन पर लगा.

धुल और रशीद ने गजब का संयम दिखाया और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया. इस दौरान धुल ने अपना शतक पूरा किया लेकिन रशीद छह रन से 100 रन बनाने से चूक गये. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभा ली थी कि कप्तान धुल रन आउट हो गये. वह 46वें ओवर में आउट हुए. उन्होंने 110 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से इतने ही रन बनाये.

अगली ही गेंद पर रशीद भी अपना विकेट गंवा बैठे. टीम का स्कोर 241 रन था और वह जैक निस्बेट (नौ ओवर में एक मेडन से 41 रन देकर दो विकेट) की गेंद का शिकार हो हुए. उन्होंने 108 गेंद में आठ चौके और एक छक्के से 94 रन की पारी खेली. कोविड-19 से उबरने के बाद इस मैच में वापसी करने वाले निशांत सिंधू 12 (एक चौका और एक छक्का) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बना 20 रन (चार गेंद में दो चौके और दो छक्के) बनाकर नाबाद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!