MP में 3 दिन बाद फिर तेज ठंड:14 फरवरी तक रहेगी सर्दी; भोपाल में भी लुढ़केगा पारा, जबलपुर में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से सर्दी सताएगी। 3 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा। अभी दिन-रात में कड़ाके की ठंड से अभी थोड़ी राहत है। भोपाल-इंदौर और जबलपुर समेत अधिकतर जिलों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा है, लेकिन 3 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी तक बारिश होगी। इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा और फिर तेज ठंड पड़ेगी। 14 फरवरी तक ठंड रहेगी।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 2 फरवरी से नया सिस्टम बन रहा है। 3 फरवरी को वेस्ट राजस्थान के ऊपर से हवा का चक्रवात बन सकता है। इसका असर मध्यप्रदेश के कई हिस्सों पर भी रहेगा। जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। इस अवधि में तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा, लेकिन 5 फरवरी से पारा लुढ़क सकता है।

भोपाल में भी रात का पारा गिरेगा
मौसम विभाग की मानें तो मौसम का असर राजधानी भोपाल पर भी रहेगा। रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ जाएगी।

मंडला-रायसेन-पचमढ़ी में रातें सबसे ठंडी
मंगलवार की रात रायसेन-मंडला और पचमढ़ी में सबसे कम तापमान रहा। रायसेन और मंडला में 7.5 डिग्री तो हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 8, बैतूल में 8.2, ग्वालियर में 8.4, रीवा में 8.6, छिंदवाड़ा में 9.3, नौगांव में 9.3 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल में तापमान 12.2, इंदौर में 13, जबलपुर में 12.4, सागर में 12.2, सतना में 11.8, सीधी में 12.2, टीकमगढ़ में 11.2, उमरिया में 11, दमोह में 13, गुना में 11, होशंगाबाद में 12.1, खंडवा और खरगोन में 12, राजगढ़ में 11.5, शाजापुर में 13.1 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!