मोदी सरकार का बजट युवाओं और किसानों को ठगने वाला चुनावी बजट : शैलेष पांडेय

बिलासपुर । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए चौथे बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि सरकार ने 5 साल में 60 लाख नई नौकरियां देने की बात कही है, उन्हें बहुत ही स्पष्ट रूप से प्रमाणित करना चाहिए । कि बेरोजगारों को नौकरियां कब और किस तरह दी जाएंगी। यह तो नौजवानों के साथ बेरोजगारों के साथ छलावा है। इसी तरह उन्होंने 1 साल में 80 लाख आवास बनाने की भी घोषणा की है, जो बिल्कुल ही निराधार और बुनियाद से कोसों दूर है। उन्होंने सुविधा के नाम पर 5त्र मोबाइल सेवाओं के प्रारंभ होने की बात कही है । निश्चित रूप से यह बड़े उनके चहेते तकनीकी उद्योगपतियों को अरबों खरबों रुपए का लाभ दिलाने के लिए किया गया फैसला है । शैलेश पांडे ने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2000 किलोमीटर रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के लिए लाए जाने की बात कही है, जबकि सच यह है कि आए दिन होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं पर अब तक अंकुश नहीं लगाया जा सका है, और ट्रेन दुर्घटनाएं पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं। जिनकी जांच के बाद भी निर्णय अप्राप्त रहता है । रेलवे की नौकरी में हाल में ही देशभर के युवाओं ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था । उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फ़ीसदी रहने का अनुमान है , इस टाइप की आंकड़े बाजी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का पुराना तरीका है । गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में ऑर्गेनिक खेती सहित कई घोषणाएं पूरी तरीके से चुनावी घोषणाएं हैं। जिसे चुनाव में लाभ लेने के लिए किया गया है । जो चुनाव होने के बाद कभी धरातल पर नहीं आ पाएगी। शैलेश पांडे ने कहा कि नौकरी पेशा करने वाले लोगों को यह उम्मीद थी , कि आयकर के स्लैब में बदलाव किया जाएगा, और थोड़ी राहत होगी। लेकिन सरकार अपने व्यापारिक रवैया पर आज भी पड़ी हुई है और उन्हें कोई राहत नहीं दी गई। किसानों को राहत देने के लिए बहुत सारी घोषणाएं की गई है , जबकि सच यह है कि यह सरकार पूर्ण रूप से उद्योगपतियों के हाथ किसानों की फसलों और उनकी मेहनत को बेचना चाहती है। यह बात किसान आंदोलन से पूरी तरह सामने आ चुकी है। किसानों को उठा के जाने के लिए ही अनेक खेती की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!