मध्य प्रदेश में गायों की मौत मामले में FIR के बाद दिए जांच के आदेश

भोपाल : मध्य प्रदेश के बैरसिया में बीजेपी नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गोशाला गायों को शवों से भरी मिली है. गोशाला के कुएं में कुछ गायों के शव मिले हैं, तो कुछ गायों के कंकाल मैदान में पड़े हुए हैं. घटना से हड़कंप के बाद भोपाल कलेक्टर के आदेश पर गौशाला संचालक पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैरसिया में निजी गौशाला में गायों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि मैंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. गौशाला संचालक पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. प्रदेश सरकार अब इस गौशाला का संचालन अपने हाथों में लेकर गायों की समुचित देखभाल करेगी.

निर्मला शांडिल्य के खिलाफ FIR दर्ज

इससे पहले रविवार को बैरसिया में बसई स्थित गोसेवा भारती गोशाला में तमाम गायों के शव मिलने से नगर में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला. इस दौरान गोशाला संचालक निर्मला शांडिल्य के खिलाफ लापरवाही बरतने की FIR दर्ज की गई. क्षेत्र के लोगों ने संचालक निर्मला पर गायों की तस्करी और गायों को भूखा रख मारकर उनके चमड़े और हड्डियों को बेचने के भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

पांच सदस्यीय टीम का हुआ गठन

कलेक्टर ने कहा कि हमने पांच सदस्यीय टीम गठित की है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत है कि गोशाला संचालक के खिलाफ कोई शिकायत की जाती है, तो उल्टा ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया जाता है. ऐसे में पुलिस को हिदायत दे दी गई है. इस तरह का यदि कोई प्रकरण दर्ज हुआ है, तो उसकी तत्काल जांच करें. कलेक्ट्रेट लवानिया ने बताया कि अभी मृत गायों की संख्या की गिनती नहीं हो पाई है.

कहा कि प्रथम दृष्टया 50 से 60 गायों की मृत्यु हुई है. जिन गायों की मृत्यु हुई थी, उनका विधिवत क्रियाकर्म न करना अमानवियता है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कोई गैर हिंदू होता तो उस पर NAS लग गया होता. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सके.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!