उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार,फरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश होगी. वहीं मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा,

फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

फरवरी के लिए बारिश और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने कहा, फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है.

दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश होगी. वहीं प्रदेश में फरवरी की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

इन राज्यों में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं, जिन्हें भीषण ठंड से जोड़ा जाता है. विभाग ने बताया कि नवीनतम मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ला नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध के वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी और 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ स्थिति में पहुंचेंगी.

इन इलाकों में चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी-मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी यूपी में भी ठंड बढ़ सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश होगी

पश्चिम बंगाल में बढ़ी ठंड

पश्चिम बंगाल में रविवार को बारिश होने से पारा गिर गया है। रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। कोलकाता में सोमवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान के क्रमशः 22 व 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!