एमपी में कोरोना संक्रमण पर लापरवाह लगाम! एक ही नंबर पर 21 सैंपल का रजिस्ट्रेशन, वो भी गलत

पन्ना। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, सरकार वैक्सीनेशन और टेस्टिंग पर जोर दे रही है. लेकिन सतर्कता के बीच एकबार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है. पन्ना में जांच सैंपलों के लिए मोबाइल फोन नबंर के एंट्री में गलती हुई है. एक ही मोबाइल नबंर 21 सैंपल के लिए एंट्री कर दी गई. बताया जा रहा है कि ये नबंर छत्तीसगढ़ के किसी शख्स का है. इधर इस लापरवाही पर डाटा एंट्री करने वाले को नोटिस दिया गया है.

21 सैंपल्स के लिए एक ही फोन नबंर
लापरवाही का ये मामला जिले के देवेन्द्रनगर से सामने आया है. जहां कोविड 19 की जांच के लिए जाने वाले सैंपल्स के डाटा एंट्री में भारी लापरवाही की गई है. जानकारी के मुताबिक एक ही मोबाइल फोन नबंर 21 सैंपल्स के लिए डाल दिए गए. जिसके बाद एक ही मोबाइल नंबर पर 21 लोगों के रिपोर्ट जारी हुई हैं, जबकि वो सभी अलग-अलग परिवार के हैं. 21 में से एक व्यक्ति पॉजिटिव है. जांच कराने वालों में 5 साल के बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल हैं.

लापरवाही पर कटी 5 दिन की सैलेरी
इस मामले को लेकर सीएमएचओ आरएस पांडेय ने बताया कि गड़बड़ी देवेंद्रनगर से हुई है. लापरवाही पर कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही उसके 5 दिन की सैलेरी काटी गई है और उसकी जगह दूसरे कर्मचारी को डाटा एंट्री के काम में लगाया गया है. कलेक्टर संजय कुमार मिश्र का कहना है कि त्रुटिवश ऐसा हुआ है इसकी पुनरावृत्ति न हो इस बात के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया गया है. बताया जा रहा है कि जिस नबंर पर 21 जांच रिपोर्ट भेजी गई वो छत्तीसगढ़ के रहनेवाले किसी शख्स का है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!