आईपीएल नीलामी से बाहर रहेंगे करेन

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन आईपीएल के 2022 की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होगें। करेन पिछले सत्र में आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम में शामिल थे पर इस बार वह इसमें नजर नहीं आयेंगे। करेन ने कहा है कि वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। इसलिए लिए नीलामी में शामिल नहीं हो रहे हैं।  उन्होंने कहा, मैं अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से नहीं उबरा हूं। मेरा रिहैबिलिटेशन चल रहा है। इसी वजह से कोच और बाकी लोगों की सहमति के बाद मैंने नीलामी में नहीं उतरने का फैसला किया है। मेरे लिए यह हालांकि निराशाजनक है। साथ ही कहा कि मैंने नेट्स पर दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जल्द ही वापस आने की उम्मीद है, टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं। मैं सत्र की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं। 
इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो बल्ला पकड़े हुए ड्रेसिंग रूम में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, तीन महीने बाद मैं नेट्स पर उतरा हूं। करेन सरे काउंटी टीम की ओर से उतरने के साथ ही घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। करेन चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 के सत्र में केवल 9 मैच ही खेल पाए थे। इसी कारण वह यूएई और ओमान में हुए टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज से बाहर थे। करेन के अलावा क्रिस गेल, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ी भी अलग-अलग कारणों से इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!