एकदिवसीय विश्व कप पर है ध्यान : मिताली

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि मार्च-अप्रैल में होने वाले महिला विश्व कप मुकाबलों को देखते हुए टीम को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। मिताली ने कहा कि पिछले एक साल में टीम ने जिन भी क्षेत्रों में काम किया है, उसमें किये सुधारों को जारी रखना होगा। भारतीय टीम कोरोना वायरस महामारी के दौरान एकदिवसीय विश्व कप की अच्छी तैयारी के लिए 11 फरवरी से मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एक श्रृंखला भी खेलेगी। इसका कारण है कि विश्व कप भी न्यूजीलैंड में ही चार मार्च से होने वाला है। भारतीय टीम ने विश्व कप को देखते हुए कई नए खिलाड़ियों को भी अवसर दिया है। इसमें मेघना सिंह, यस्तिका भाटिया और ऋचा घोष के नाम शामिल हैं। वहीं स्नेह राणा टीम में सफल वापसी कर रही हैं।
मिताली ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरों के सकारात्मक पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि हम विश्व कप से पहले अपने संयोजन को ठीक करने की कोशिश करेंगे और कुछ ऐसे संयोजनों को आजमाएंगे जिससे पिछले साल हमें सकारात्मक परिणाम मिले थे। देखा गया है कि भारतीय टीम मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने में पीछे रही है हालांकि ऋचा और पूजा के आने से इसमें बदलावा आया है। मेघना और रेणुका सिंह के आने से तेज गेंदबाजी भी बेहतर हुई है। निचले मध्य क्रम ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें हमें और निरंतरता लाना है। पूजा और स्नेह जैसे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में गेंद और बल्ले से अच्छी भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा ने साबित किया है कि वह अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेल सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारी बल्लेबाजी को मजबूत करती है तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया विकेटकीपिंग के मामले में कहीं अच्छी हैं। टीम में किसी जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होना अच्छा है और हमारे पास संयोजनों को आजमाने के लिए श्रृंखला के पांच मैच हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!