चंद्रयान-2 / इसरो की तारीफ दुनिया के सभी लोगों ने की

  • नासा के पूर्व एस्ट्रोनॉट ने कहा- चंद्रयान-2 की कोशिशें भविष्य के मिशन में काम आएंगी
  • फ्रांस के अखबार ‘ली मोन्ड’ ने लिखा- बिना किसी मानवीय दखल के सॉफ्ट लैंडिंग बहुत मुश्किल होती है
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा- इसरो की इंजीनियरिंग कमाल की है, भारत में अंतरिक्ष अब एक पॉपुलर टॉपिक बन गया
  • फ्रांस की स्पेस एजेंसी ने कहा- भारत ने वहां जाने की हिम्मत दिखाई, जहां भविष्य में इंसान बसना चाहेंगे

नई दिल्ली.चंद्रयान-2 मिशन के इसरो केंद्र से संपर्क टूट जाने के बाद भी दुनियाभर में भारतीय स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ हो रही है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर वॉशिंगटन पोस्ट और ब्रिटिश अखबार बीबीसी से लेकर द गार्जियन तक सभी ने चंद्रयान-2 प्रमुखता से स्थान दिया और इसे अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन बताया।

  • न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को भारतीय मिशन की तारीफ करते हुए कहा, “भारत पहली बार में चांद पर लैंडिंग में सफल नहीं हो सका। लेकिन उसके इंजीनियरिंग कौशल और दशकों से जारी अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम ने उसकी वैश्विक महत्वाकांक्षा को पेश किया है। चंद्रयान-2 की आंशिक असफलता से उसकी चांद पर लैंड करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल होने की कोशिशों में कुछ देरी हो सकती है।
  • वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा, “भारत के लिए यह मिशन राष्ट्रीय गौरव का विषय रहा।” ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के हवाले से लिखा, “भारत वहां जा रहा है जहां आज से 20, 50, या 100 साल बाद मानवाजाति बसेगी।
  • फ्रेंच अखबार ली मोन्ड ने लिखा, “वैज्ञानिकों के मुताबिक, चांद पर भेजे गए सिर्फ 45% मिशन ही सफल हुए हैं। बिना किसी मानवीय दखल के सॉफ्ट लैंडिंग बहुत मुश्किल होती है।” अखबार ने भारतीय मीडिया की तारीफ करते हुए कहा कि वेबसाइट्स जानकारी पेश करने में काफी तेज थीं और इसरो द्वारा बताए गए सभी नजरियों को ठीक ढंग से बता रही थीं।

चंद्रयान-2 से तीन गुना था अवेंजर्स फिल्म का बजट:बीबीसी
ब्रिटिश अखबार बीबीस ने कहा, “हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स एंडगेम का बजट करीब 2550 करोड़ रुपए (35.6 करोड़ डॉलर) था, जो कि चंद्रयान-2 मिशन से लगभग तीन गुना था। लेकिन यह पहली बार नहीं था जब इसरो की उसकी किफायत के लिए तारीफ की गई। उसके 2014 के मंगल मिशन की लागत अमेरिका के मार्स ऑर्बिटर मेवन के कुल खर्च का 10वां हिस्सा थी।

इसरो की कोशिश से आने वाले अभियानों में मदद मिलेगी:नासा एस्ट्रोनॉट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री जैरी लिनेंजर ने चांद की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग कराने को भारत का ‘साहसिक प्रयास’ बताया है, साथ ही कहा है कि इससे मिले सबक भविष्य के अभियानों के दौरान देश के लिए बेहद मददगार साबित होंगे। ये बात उन्होंने शनिवार को भारत के चंद्रयान-2 अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में लिनेंजर ने कहा, “हमें बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चाहिए। भारत कुछ बहुत… बहुत ही कठिन करने की कोशिश कर रहा था। वास्तव में लैंडर के नीचे आने तक सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा था।” लिनेंगर के मुताबिक दुर्भाग्य से लैंडर होवर प्वाइंट तक भी नहीं पहुंच सका, जो कि चांद की सतह से करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर है। उन्होंने कहा, अगर वो उस प्वाइंट पर भी पहुंच जाता और उसके बाद अगर सफल नहीं भी होता तो भी ये काफी मददगार होता। क्योंकि तब रडार के एल्टिमीटर (ऊंचाई मापने का एक यंत्र) और लेजरों का परीक्षण किया जा सकता था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!