विरोध के बाद गर्भवती महिलाओं के खिलाफ भर्ती नियम बदलना पड़ा, SBI ने दी सफाई

नई दिल्ली : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विरोध के बाद गर्भवती महिलाओं के खिलाफ अपने भर्ती नियमों में बदलाव किया है. इसके साथ ही बैंक प्रबंधन ने एक पत्र जारी करके नियमों को बदलने की जानकारी दी है. बैंक प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा है कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं. लिहाजा अपने भर्ती नियमों में बदलाव किया है.

दरअसल बीते दिनों SBI प्रबंधन ने भर्ती को लेकर एक आदेश जारी किया था. इस आदेश में कहा गया था कि तीन महीने से ज्यादा अवधि की गर्भवती महिलाओं को नियुक्ति के लिए अनफिट समझा जाएगा. ऐसे आवेदक को बच्चे के जन्म के चार महीने बाद ज्वॉइनिंग के योग्य समझा जाएगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस आदेश का विरोध होने के बाद नियम को बदलकर सफाई देनी पड़ी है.

SBI withdraws recruitment rule against pregnant women after protests

विरोध के बाद गर्भवती महिलाओं के खिलाफ भर्ती नियम बदलना पड़ा, SBI ने दी सफाई

आदेश जारी करते हुए SBI प्रबंधन ने कहा है कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए बदले हुए भर्ती नियमों पर रोक लगा रही है. आगे होने वाली भर्तियां पुराने नियमों के आधार पर ही की जाएंगी. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी SBI के इस आदेश का विरोध करते हुए उसे भेदभावपूर्ण और अवैध करार दिया था. AISBEU ने भी इस नियम को वापस लेने की मांग उठाई थी.

SBI withdraws recruitment rule against pregnant women after protests

विरोध के बाद गर्भवती महिलाओं के खिलाफ भर्ती नियम बदलना पड़ा, SBI ने दी सफाई

SBI के पुराने भर्ती नियमों के तहत छह महीने की गर्भवती महिला उम्मीदवार को SBI की भर्ती में शामिल होने की इजाज़त थी, लेकिन इसके लिए उन्हें गॉयनेकोलॉजिस्ट से एक सर्टिफिकेट लेना जरूरी किया गया था. जिसमें यह लिखा हो कि काम की वजह से प्रेग्नेंट महिला की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. SBI की नई गाइडलाइन के मुताबिक तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिलाओं की भर्ती नियम में किए गए बदलाव को दिसंबर 2021 से ही लागू कर दिया गया है. जबकि इन महिलाओं के प्रमोशन से जुड़े नियम 1 अप्रैल 2022 से लागू होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!