नारायणपुर में नक्सलियों का उत्पात, तीन ट्रकों में लगाई आग

नारायणपुर: जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. यहां करीब 3 ट्रकों में नक्सलियों ने आग लगाई है. ट्रक से लकड़ी ढुलाई का काम किया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने इस वारदात को हिरंगई झारा इलाके में अंजाम दिया है. आगजनी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. एसपी गिरिजाशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों ट्रक में सेमल लकड़ी की ढुलाई की जा रही थी. यह सभी ट्रक जगदलपुर से यहां पहुंचा था. राजपुर से पांच किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

15 की संख्या में आए थे नक्सली

नक्सलियों की तरफ से की गई इस आगजनी में तीनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं. नारायणपुर के धनोरा थाना क्षेत्र राजपुर से पांच किलोमीटर दूर में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह इलाका नारायणपुर ओरक्षा मार्ग पर स्थित है. यहां राजपुर गांव के पास हिरंगई में लगभग 2 बजे 12 से 15 की संख्या में नक्सली आए. वह हथियारों से लैस थे. पहले तो उन्होंने गाड़ियों में तोड़ फोड़ की. फिर डीजल टैंकर को फोड़ दिया और आग लगा दी.

ड्राइवर और खलासी से नक्सलियों ने की मारपीट

नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक के ड्राइवर और खलासी से मारपीट भी की. नक्सलियों ने उन्हें धमकाया और इस तरह का कार्य करने से मना कर दिया. बता दें कि नारायणपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. जहां आए दिन नक्सली अपनी किसी ना किसी प्रकार की घटना को अंजाम देकर उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती है बावजूद इसके नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम देते रहते हैं

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!