19 साल बाद एक साथ नजर आएंगे ऋतिक रोशन और करीना कपूर

बॉलीवुड जोड़ियों को फैन्स को स्क्रीन पर हमेशा की देखना अच्छा लगता है तो वहीं दूसरी ओर दर्शक बॉलीवुड सेलेब्स की अलग- अलग जोड़ियों को भी ऑनस्क्रीन देखना चाहते हैं। वहीं कई जोड़ियां ऐसी भी हैं, जो ऑनस्क्रीन अपना जलवा बिखेर चुकी हैं लेकिन लंबे वक्त से साथ नजर नहीं आई हैं। ऐसी ही एक बेहतरीन जोड़ी बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन और करीना कपूर की है। करीब 19 साल पहले ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली ऋतिक- करीना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ सकती है।

फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के बाद ऋतिक- करीना को एक साथ स्‍क्रीन पर नहीं देखा गया। ऐसे में अब फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऋतिक और करीना को एक बिग बजट फिल्म का ऑफर मिला है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक फिल्म के लिए दोनों स्टार्स को एक साथ एप्रोच किया गया है। ऋतिक- करीना की अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘उलज’ है। हालांकि अभी तक दोनों सेलेब्स की ओर से फिल्म में काम करने की कंफर्म रिपोर्ट सामने नहीं आई है। यानी अभी तक सिर्फ मेकर्स की ओर से सेलेब्स को ऑफर मिला है, और ये जोड़ी साथ नजर आएगी या नहीं ये तो दोनों सेलेब्स के फैसले पर निर्भर करता है। ऋतिक और करीना, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के अलावा करण जौहर की ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘यादें’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि करीब दो दशक बाद दोनों सेलेब्स को एक साथ फ्रेम में देखना सभी फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। फैन्स को उम्मीद है कि दोनों एक साथ नजर आएंगे।

ऋतिक की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म ‘फाइटर’ में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा ऋतिक के पास विक्रम वेधा भी है। वहीं करीना कपूर खान, फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!