मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने तैयार किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कम्प्यूटर, ये दुनिया का सबसे तेज कम्प्यूटर होगा

नई दिल्ली  पिछला साल फेसबुक के लिए अच्छा नहीं रहा। पॉलिसी से जुड़े विवादों के चलते उसके दामन में कई दाग लगे। हालांकि, कंपनी ने फेसबुक को मेटा का नाम देकर कुछ बदलाव जरूर किए। अब मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कम्प्यूटर तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर होगा। इस हाई स्पीड कम्प्यूटर को मशीन लर्निंग सिस्टम को ट्रेन करने के लिए बनाया गया है।

सोमवार को कंपनी ने बताया कि आज हम AI रिसर्च सुपरक्लस्टर (RSC) पेश कर रहे हैं, जिसके बारे में हमारा मानना है कि यह आज चल रहे सबसे तेज AI सुपर कम्प्यूटर में से एक है। 2022 के मध्य में पूरी तरह से निर्मित होने के बाद दुनिया में सबसे तेज होगा।

कई भाषाएं ट्रांसलेट कर रहा कम्प्यूटर

मेटा का कहना है कि AI से फिलहाल भाषाओं को ट्रांसलेट किया जा रहा है। यह हानिकारक कंटेंट की पहचान करने में मददगार है। AI की नेक्स्ट जनरेशन को डेवलप करने के लिए प्रति सेकेंड क्विंटल ऑपरेशन करने में सक्षम शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर की आवश्यकता होगी। मेटा के रिसर्चर ने बताया कि हमें उम्मीद है कि RSC पूरी तरह से नया AI सिस्टम बनाने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, लोगों के बड़े ग्रुप के लिए रीयल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन पावर कर सकता है। कई अलग-अलग भाषाएं बोलता है।

सैंकड़ों भाषाओं में काम कर पाएंगे

कंपनी ने कहा कि RSC नए और बेहतर AI मॉडल बनाने में मदद करेगी। सैंकड़ों विभिन्न भाषाओं में काम करने की अनुमति देगी। मेटा ने यह भी कहा कि RSC अगले प्रमुख कम्प्यूटिंग प्लेटफॉर्म – मेटावर्स के लिए टेक्‍नोलॉजी के निर्माण में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि आखिरकार, RSC के साथ किया गया काम अगले प्रमुख कम्प्यूटिंग प्लेटफॉर्म – मेटावर्स के लिए टेक्‍नोलॉजीस के निर्माण का मार्ग खोलेगा। जहां AI-संचालित एप्लिकेशन और प्रोडक्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!