73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्र को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा. इसके बाद इसका अंग्रेजी में प्रसारण होगा.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषा में इसका प्रसारण करेगा.

दूरदर्शन 59 कैमरों के जरिये करेगा गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण

सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन 59 कैमरों की मदद से गणतंत्र दिवस परेड की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण करेगा। भारतीय वायुसेना के 75 विमानों के विशाल बेड़े के विभिन्न करतबों के सीधे प्रसारण के साथ-साथ फ्लाई-पास्ट के नए पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दूरदर्शन ने गणतंत्र दिवस समारोह के सीधे प्रसारण के लिए नेशनल स्टेडियम के गुंबद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए हैं. लोगों को इस पूरे समारोह के विहंगम दृश्य दिखाने के लिए दो ‘360 डिग्री कैमरे’ लगाए गए हैं. इनमें से एक कैमरा राजपथ पर लगा है और दूसरा इंडिया गेट के शीर्ष पर.

बयान में कहा गया है कि दोनों 360 डिग्री कैमरों के दृश्य डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल पर दो अलग-अलग स्ट्रीम के माध्यम से लगातार ‘लाइव-स्ट्रीम’ किए जाएंगे. गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देशभर में दूरदर्शन के सभी चैनलों पर 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से शुरू होकर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा. यह सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज यूट्यूब चैनलों और न्यूज आन एआइआर एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा

मंत्रालय ने कहा कि समावेशी कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीडी न्यूज आखों देखा हाल (कमेंट्री) को सांकेतिक भाषा में भी प्रसारित करेगा. मंत्रालय ने कहा, अब जबकि भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, दूरदर्शन द्वारा इस साल के गणतंत्र दिवस का प्रसारण न केवल बड़े पैमाने पर होगा, बल्कि अनूठी विशेषताओं से लैस भी होगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की कवरेज के लिए 160 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!