इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति: आईएमडी

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है , जिससे दिल्ली में ‘ठंडा दिन’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. साथ ही पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और इससे ‘ठंडा दिन’ एवं ‘अत्यंत ठंडा दिन’ जैसी स्थिति होने का अनुमान है.

इसने कहा कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना और बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है.

आईएमडी के अनुसार, एक ‘ठंडा दिन’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, जबकि ‘अत्यंत ठंडा दिन’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होता है. वहीं, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!