पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा फिर से कोरोना संक्रमित अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि हालत स्थित है और उनमें कोरोना के लक्षण नहीं है। उन्हें बेंगलुरु में स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जद (एस) नेता एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। साथ ही बताया कि देवगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह घर पर हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब पूर्व पीएम देवगौड़ा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पिछले साल 31 मार्च को, देवेगौड़ा और उनकी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने देवगौड़ा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बोम्मई ने ट्वीट किया, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के कोरोना वायरस संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने और सामान्य तौर पर काम जारी रखने की कामना करता हूं।” कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने भी गौड़ा के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रहे चिकित्सकों के संपर्क में हैं और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 48,049 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 18,115 स्वस्थ हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 3,23,143 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 19.23% पहुंच गई है। देश की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई। वहीं अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!