कब है षटतिला एकादशी, क्‍या है महत्‍व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विध‍ि

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस एकादाशी को सब पापों का हरण करने वाली माना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। इस दिन तिल का दान, स्‍वर्ण दान के बराबर होता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने वाले को धनधान्य, तेज, सौन्दर्य प्राप्त होता है। इस वर्ष षटतिला एकादशी व्रत 28 जनवरी, शुक्रवार को है। आइए जानते हैं एकादशी व्रत का पूजा मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व।

षटतिला एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त

एकादशी प्रारंभ – 27 जनवरी गुरुवार को मध्य रात्रि 02:16 बजे से
एकादशी समाप्त – 28 जनवरी शुक्रवार को मध्य रात्रि 11:35 बजे तक
पूजा मुहर्त – 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक
पारण का समय : 29 जनवरी शनिवार को सुबह 8 बजे से 9 बजकर 24 मिनट तक

षटतिला एकादशी व्रत-पूजा विधि

एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
भगवान विष्णु का ध्यान करें व्रत का संकल्प लें।
पूजा में गंगा जल, तुलसी, चने दाल, गुड़, तिल, फूल आदि सभी सात्विक चीजों का उपयोग करें।
ये सभी चीजें भगवान नारायण को अर्पित करें।
संध्या काल में दीपदान और दान-दक्षिणा भी करें।
अगले दिन सुबह पारण मुहूर्त में व्रत खोलें।

षटतिला एकादशी का महत्व

हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। एकादशी व्रत रखने से घर में सुख-शांति आती है। जातक के सारे दुख समाप्त होते हैं। कहा जा रहा है कि एकादशी का व्रत करने से हजारों सालों की तपस्या जितना पुण्य प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी व्रत करने वाले जातकों को कन्‍यादान और हजारों वर्षों की तपस्‍या करने के बराबर पुण्‍य प्राप्‍त होता है। इस दिन दिल का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्‍णु की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!