अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : युगांडा को 326 रनों से हराकर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में युगांडा को  326 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। लीग के इस अंतिम मैच में ग्रुप बी से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी और राज बावा के शतकों से निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 405 रन बनाये। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने यूगांगा को 19.4 ओवर में 79 रनों पर ही समेट दिया। इस प्रकार भारतीय टीम को 326 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई। यह इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम अब ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गयी है। अब उसका सामना 29 जनवरी को बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम ने यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। 
भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और राज बाबा की अहम भूमिका रही।  अंगकृष ने 144 रन बनाये जबकि राज ने नाबाद 162 रन की पारी खेली। रघुवंशी और राज के बीच तीसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। घुवंशी ने 22 चौके और चार छक्के लगाये। वहीं राज ने अपनी शतकीय पारी में  जबकि 14 चौके और 8 छक्के लगाये। 
युगांडा की ओर से कप्तान पास्कल मुरुंगी ने 72 रन देकर 3 विकेट लिए। राज की नाबाद 162 रन की पारी अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। राज ने इस प्रकार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 155 रन बनाए थे। वहीं भारत के 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने चार ओवर के भीतर 17 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज इसाक एटेगेका के खाता खोले बिना ही रिटायर्ड हर्ट होने के बाद साइरस काकुरू खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गये। ब्रायन असाबा ने 05 और रोनाल्ड लुटाया ने 05 रन बनाये। भारत की ओर से तेज गेंदबाज राजवर्धन हांगरगेकर ने 8 रन पर 2 विकेट लिए निशांत सिंधू ने 19 रन देकर 4 विकेटज लिए। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!