पहली-दूसरी से ज्यादा घातक कोरोना की तीसरी लहर! ओमीक्रॉन BA.2 ने भी बढाई चिंता, चपेट में भारत सहित 40 देश

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर घातक हो गई है. पहली दो लहरों के मुकाबले तीसरी लहर खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रही है. पहली लहर में जहां पीक टाइम पर एक्टिव मरीज 6000 से अधिक थे. दूसरी लहर में एक्टिव मरीजों का यह आंकड़ा 89 हजार से अधिक था. तीसरी लहर में सिर्फ 15 दिनों में ही यह आंकड़ा 61 हजार पार पहुंच गया है. ऐसे में आशंका है कि तीसरी लहर अगले 2 से 3 दिनों में ही विकराल रूप दिखाएगी.
पहली-दूसरी-तीसरी लहर की रफ्तार
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट्स के अनुसार जनवरी के आखिरी सप्ताह और फरवरी के शुरुआती दौर में कोरोना पीक पर होगा.

  • पहली लहर का पीक टाइम सितंबर 2020 का महीना था. उस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 63000 से अधिक थी, जबकि एक्टिव मरीज 6000 से अधिक थे.
  • दूसरी लहर में अप्रैल 2021 में करोना पीक टाइम पर था. तब प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2,75,000 से अधिक थी, जबकि एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 89 हजार के आसपास थी.
  • इधर तीसरी लहर की अगर बात की जाए तो अभी तक एक्टिव मरीजों की संख्या 61 हजार से अधिक हो गई है.
  • हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत
  • फर्स्ट और सेकेंड वेव के मुकाबले थर्ड वेव में सिर्फ ट्रीटमेंट पॉजिटिव इंडिकेटर्स शो कर रही है. सेकेंड वेव के दौरान हेल्थ को लेकर जितनी भी खामियां थीं, वे सुधारी गईं. हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए. ताकि थर्ड वेव में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की जान न जाए. इसके लिए वेंटिलेटर, कोविड केयर सेंटर भी बनाए गए. कई संसाधन हॉस्पिटलों में दिए गए.
  • एमपी में भी तीसरी लहर से खौफ
  • प्रदेश में पहला कोरोना मरीज 20 मार्च 2020 को जबलपुर में मिला था. भोपाल में 22 मार्च 2020 को पहला मरीज मिला था. 2020 के 4 सितंबर तक एक्टिव मरीजों की संख्या 63000 से अधिक थी. दूसरी लहर में पीक समय 25 अप्रैल 2021 को माना गया था. जब सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज 1 दिन में मिले थे, जिनकी संख्या 13,601 थी. तीसरी लहर में मात्र 15 दिन में ही पॉजिटिव मरीजों की 1 दिन की संख्या 11,274 से अधिक हो गई है और कुल एक्टिव मरीज 61 हजार से अधिक हैं.
  • पिछले 7 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या
दिनांकमरीजों की संख्या
2211274
219603
209385
197597
187154
176907
166380


मध्यप्रदेश कोरोना सलाहकार समिति के सदस्य एसपी दुबे कहते हैं कि तीसरी लहर में पीक टाइम अब जल्दी आने को है. या यूं कहें आ चुका है क्योंकि जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसको देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही कोरोना अपने पीक समय पर होगा. इसलिए लोगों को पूरी सावधानी के साथ रहना होगा.

ओमीक्रॉन बीए.2 की आमद 

भारत समेत दुनिया के कई देशों में ओमीक्रॉन बीए.2 दस्तक दे चुका है. ब्रिटेन में इसके 426 मामले पकड़ में आ चुके हैं. इसकी पहचान जीनोम सिक्वेंसिंग से हो रही है. यह वैरिएंट बीए.1 की तरह म्यूटेट नहीं करता. लिहाजा इसे डेल्टा से अलग नहीं माना जा रहा. मीडिया रिपोर्ट्स में भारत, फ्रांस, ब्रिटेन और डेनमार्क समेत 40 देशों में इसके पहुंचने की आशंका जताई जा चुकी है. इसकी संक्रमण क्षमता सबसे तेज है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!