रो रही थीं अनन्या पांडे, सीन खत्म होते ही बुरी तरह हंसे शकुन बत्रा

मुंबई।  अपकमिंग मूवी गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म की कहानी और कलाकारों की ऐक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। इस बीच अनन्या पांडे ने एक ऐसा खुलासा किया है, जो मजेदार भी है और दिलचस्प भी है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वो मूवी का एक इंटेंस सीन कर रही थीं, जिसमें उन्हें रोना था। दर्द और दुख भरे इमोशंस दिखाने थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने सीन पूरा किया, डायरेक्टर शकुन बत्रा उनके मुंह पर ही हंस पड़े। ये सिचुएशन अनन्या के काफी अजीब थी। इस फिल्म में दीपिका, अनन्या और सिद्धांत के अलावा धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत टोकस सपोर्टिंग रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी मॉर्डन रिलेशनशिप की उलझनों पर बुनी गई है।
 अनन्या पांडे ने कहा, ‘एक ऐसा सीन था, जिसमें मुझे बहुत ज्यादा रोना था और अपने सारे इमोशंस डालने थे। ये मेरे लिए ऐसा था कि ये मेरा बहुत बड़ा सीन है। मैंने स्क्रिप्ट में मार्क किया। मैं ऐसा फील कर रही थी कि आज का दिन ‘वो’ दिन होने जा रहा है। मैं अंदर गई। मैं अकेले थी। शकुन बाहर बैठे थे। मैं रो रही थी। रोए जा रही थी। मुझे लगा कि शकुन कहेंगे कि वाह, क्या शानदार परफॉर्मेंस है। लेकिन मैं बाहर आई और शकुन हंस पड़े। वो मेरे फेस पर ही हंसे जा रहे थे। मैं ऐसी थी कि ‘क्या मैंने वास्तव में कुछ भयानक काम किया है?’ ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘लेकिन शकुन, मुझे लगता है कि रोते हुए लोगों के साथ उन्हें कुछ प्रॉब्लम है। एक बार मेरा और दीपिका का भी एक इमोशनल सीन था। हमने शकुन को अलग कमरे में बैठाया, क्योंकि वो अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे थे।’ इस फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शकुन बत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को स्ट्रीम होगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!