वाह रे दूल्हा, शादी कार्ड पर छपवाया स्लोगन, ‘जंग अभी जारी है, एमएसपी की बारी है’

नई दिल्ली : हरियाणा के भिवानी निवासी एक युवक प्रदीप कालीरामणा ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की मांग करने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला. इस युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर स्लोगन लिखकर एमएसपी गारंटी की मांग कर डाली. उसने दो सप्ताह पहले शादी के निमंत्रण वाले 1500 कार्ड छपवाए और परिचितों में बांटा. हर शादी के कार्ड पर वैवाहिक कार्यक्रम के अलावा उसने नारा लिखवाया, ‘ जंग अभी जारी है, एमएसपी की बारी है’. इस स्लोगन के अलावा कार्ड पर टैक्टर का फोटो पर लगाया, जिसके साथ लिखा है नो फार्मर्स, नो फूड.

प्रदीप वैलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे, मगर उनका निमंत्रण कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना है. प्रदीप कालीरामणा के अनुसार, वह अपनी शादी के कार्ड के जरिए यह संदेश देना चाहता हैं कि किसानों के विरोध की जीत अभी पूरी नहीं हुई है. किसानों की जीत तभी घोषित होगी, जब केंद्र सरकार किसानों एमएसपी एक्ट के तहत कानून बनाने की गारंटी लिखित में देगी. एमएसपी पर कानून के बिना किसानों के पास कुछ नहीं है. उनका कहना है कि किसानों की शहादत और उनकी कुर्बानी भी तभी पूरी होगी जब एमएसपी पर कानूनी गारंटी होगी. यही कारण है कि उन्होंने एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग करते हुए 1500 शादी के कार्ड छपवाए.

बता दें कि कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन नाै अगस्त 2020 से शुरू हुआ था. सितंबर 2020 में बिल काे स्वीकृति मिलने के बाद आंदोलन गरमाया. नवंबर में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जम गए. उस समय किसानों ने तीनों कृषि बिल को निरस्त करने, एमएसपी सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, बिजली अध्यादेश 2020 को निरस्त करने, आंदोलन के दौरान मारे गए किसान के परिवार को मुआवजा देने और किसान नेताओं पर से दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की थी. दिसंबर में सरकार ने उनकी सारी मांग मान लीं. इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन खत्म करने का एलान कर दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!