इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हो रही थी, नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक गिरोह का पदार्फाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी किया करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 29 शीट कालिंग डाटा और एक इंडिगो एयरलाइन्स की फर्जी मुहर भी बरामद की है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नोएडा सेक्टर 6 से गिरफ्तार किया है। इनमें एक गाजियाबाद और एक आरोपी मेरठ का निवासी है। यह आरोपी जॉब वेबसाइट के माध्यम से नौकरी ढूंढने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठा करते और उनको कॉल करके इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी दिलवाने के नाम का झांसा देकर अपने खातों में पैसा मंगाया करते थे।

इन आरोपियों के द्वारा प्रयोग किये गये सारे फर्जी बैंक खाते दिल्ली निवासी एक राजीव नामक व्यक्ति उपलब्ध कराता, वहीं आरोपी इण्डिगो एयरलाइन्स की मुहर का प्रयोग करके नकली ऑफर लेटर बनाया करते थे। साथ ही मुहर का इस्तेमाल कर मेल भेज कर लोगों को झांसा देते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!