ओमिक्रॉन वायरस के बाद भूख कंट्रोल नही कर पा रही म‎हिला

मेलबर्न। एक ऑस्ट्रेलियन मॉडल ने ओमिक्रॉन से इंफेक्टेड होने के बाद इसका अजीबोगरीब लक्षण बताया है। महिला का दावा है कि वायरस लगने के बाद से वो अपनी भूख ही नहीं कंट्रोल कर पा रही है। मेलबर्न की रहने वाली एलेक्जेंडरा डफिन का दावा है कि जबसे वे कोरोना वायरस के ने वैरिएंट की चपेट में आई हैं, हर वक्त उनका कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है।
 एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें दूसरी बार कोविड हुआ है। ऑस्ट्रेलियन मॉडल और एनफ्लुएंसर एलेक्जेंडरा डफिन का दावा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट लगने के बाद से वे अपने भोजन पर नियंत्रण नहीं रख पा रही हैं। उन्हें इससे पहले डेल्टा वैरिएंट लग चुका है, जिसमें वे ठीक से खा-पी नहीं पा रही थीं और उनका वज़न काफी गिर गया था। हालांकि इस बार जनवरी में ओमिक्रॉन की चपेट में आने के बाद से उनका हाल अलग ही है। वो चाहकर भी अपने खाने-पीने पर कंट्रोल नहीं कर पा रहीं और उनका वज़न बढ़ रहा है। टिकटॉक पर 73 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर रखने वाली डफिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी फैंस के साथ साझा की है। ये दावा अब तक ओमिक्रॉन का सबसे अजीबोगरीब लक्षण है। एलेक्जेंडरा डफिन  के मुताबिक उन्होंने 3 जनवरी को ही वैक्सीन ली थी, जिसके बाद वे ओमिक्रॉन की चपेट में आ गईं।उन्होंने बताया कि उनका हर 5 मिनट पर कुछ न कुछ खाने का मन करता है। वे मिठाई, आइसक्रीम, पैनकेक्स और कैरमल पॉपकॉर्न खाती रहती हैं। जहां वे पहले बड़ी मुश्किल से कुछ खाती थीं, वहीं अब वे हर घंटे कुछ न कुछ खाती हैं। 
एलेक्जेंडरा डफिन की पोस्ट को देखने के बाद कई यूज़र्स ने इस पर हैरानी जताई है तो कुछ लोगों ने ये भी माना है कि उन्हें भी ओमिक्रॉन इंफेक्शन के दौरान इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो ‎कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षणों को लेकर तरह-तरह के दावे किे जा रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!