हेल्थ मिनिस्ट्री की नई गाइडलाइन, पांच साल तक के बच्चों के लिए मास्क जरूरी नहीं

नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों के लिए दवाओं और मास्क के उपयोग पर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया है. सरकार ने साफ किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता के बावजूद 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर एंटीवायरल या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का उपयोग नहीं किया जा सकता है. बिना लक्षण वाले और हल्के मामलों में उपचार के लिए ‘एंटीमाइक्रोबियल्स या प्रोफिलैक्सिस’ की सिफारिश नहीं की जाती है. यदि 18 से कम उम्र वाले बच्चों पर स्टेरॉयड का उपयोग किया जाता है तो ​​​​सुधार के आधार पर 10 से 14 दिनों में इसकी खुराक कम करते जाना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों और 18 वर्ष से कम उम्र वाले किशोरों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया है कि पांच साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क की सिफारिश नहीं की जाती है. माता-पिता की सीधी देखरेख में 6 से11 साल के बच्चे सुरक्षित तरीके से मास्क का उपयोग कर सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वयस्कों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ की गाइडलाइंस भी कहती है कि कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है.

ओमीक्रोन वेरिएंट के कारण कोरोना के केस में बढ़ोतरी के मद्देनजर विशेषज्ञों के एक समूह ने कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों की समीक्षा की. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध आंकड़े के अनुसार ओमीक्रोन वेरिएंट के कारण होने वाली बीमारी कम गंभीर है. हालांकि महामारी की लहर के कारण सावधानीपूर्वक निगरानी की जरूरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!