‘मोदी को मार सकता हूं, गाली दे सकता हूं ‘ पर बवाल हुआ तो नाना पटोले ने दी सफाई

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने ‘ मैं मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं.’ वाले बयान पर विवाद बढ़ता देख सफाई दी है. उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के मोदी सरनेम वाले एक गुंडे के बारे में बात कर रहे थे. बता दें नाना पटोले के विवादित बयान वाला वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के प्रचार के बाद कार्यकर्ताओं के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं 30 वर्षों से राजनीति में हूं. ये नेता लोग 5 वर्ष में अपनी एक पीढ़ी का उद्धार कर लेते हैं. मैं इतने वर्षों से राजनीति कर रहा हूं, परंतु एक स्कूल मेरे नाम पर नहीं है. मैंने एक भी ठेकेदारी नहीं की. जो भी मदद मांगने आया उसे हमेशा मदद की है, इसलिए मैं मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं. इसीलिए मोदी मेरे खिलाफ यहां प्रचार करने भी आया.जब यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई. भाजपा नेताओं ने उन पर कार्रवाई की मांग की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कड़ी आपत्ति जताई. बीजेपी ने कहा कि सीएम को तमाचा वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ

इसके बाद विवादित बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने सफाई दी है. उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस इलाके का एक लोकल गुंडा, जिसका नाम मोदी है, मैं उसकी बात कर रहा हूं. पीएम मोदी के संबंध में मैंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने मोदी नामक स्थानीय गुंडे के बारे में मुझसे शिकायत की थी. मैं उसके बारे में बोल रहा था. इसका वीडियो बनाकर कर मेरे खिलाफ साजिश रचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.

बता दें कि नाना पटोले 10 साल तक भाजपा में रहे. भंडारा से सांसद चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

केस दर्ज किया गया था, इसलिए नाना पटोले पर भी प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण मुकदमा दर्ज करना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!