कड़ाके की सर्दी में भोपाल की सड़कों पर निकले ​सीएम शिवराज, रैन बसेरों का निरीक्षण कर जाना लोगों का हाल चाल

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान राजधानी की सड़कों पर निकले. उन्होंने रैन बसेरों का जायजा लेकर वहां के मजदूर और गरीब लोगों का हाल चाल जाना और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा. इस दौरान सीएम ने मजदूरों के साथ बैठकर हाथ भी तापे. हालांकि सीएम के आने की खबर अधिकारियों को पहले से लग चुकी थी, इसलिए रैन बसेरों की व्यवस्था दुरूस्त मिली.

कोई व्यक्ति नहीं सोएगा फुटपाथ पर

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में रात में किसी को भी बेसहारा सड़क पर ना छोड़ा जाए. गरीबों विशेषकर मजदूरी करने आने वाले जिन लोगों को जगह नहीं मिलती और वह सड़क किनारे फुटपाथ पर सो जाते हैं, ऐसे लोगों को रैन बसेरों में सहारा मिलता है. उन्होंने कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें. रैन बसेरों की सुविधायें और स्थान बढ़ाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक लोग सुविधा प्राप्त कर सकें.

रैन बसेरों में बढ़ाई जाए पलंगों की संख्या

सीएम शिवराज ने शाहजहानी पार्क रैन बसेरा, हमीदिया अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बुधवारा स्थित रेन बसेरा का दौरा किया. शाहजहानी पार्क स्थित रैन बसेरा में दो व्यक्ति बीमार मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए. वहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रैन बसेरा में पलंगों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वहां सो सकें. वहीं बुधवारा में हाथ ठेला और अन्य मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे और सो रहे मजदूरों का भी हालचाल लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!