WEF का दावोस एजेंडा शिखर सम्मलेन आज से, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली/दावोस: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन संबोधित करेंगे . पांच दिवसीय यह शिखर सम्मेलन 17 जनवरी से आरंभ हो रहा है जिसमें अन्य वैश्विक नेता भी 2022 के लिए विश्व को लेकर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे.

डब्ल्यूईएफ को कोरोना वायरस महामारी के कारण सालाना बैठक का प्रत्यक्ष आयोजन रद्द करना पड़ा. ‘दावोस एजेंडा’ शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी बार डिजिटल तरीके से हो रहा है. 2022 की सालाना बैठक इस वर्ष के अंत में हो सकती है. कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डब्ल्यूईएफ ने कहा कि ‘दावोस एजेंडा 2022’ ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा जहां विश्वभर के महत्वपूर्ण नेता 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे. इस कार्यक्रम का विषय ‘विश्व के हालात’ है.

मोदी के अलावा, इस सम्मेलन को जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, अमेरिकी की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन समेत अनेक वैश्विक नेता संबोधित करेंगे. विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने कहा, ‘हर कोई उम्मीद कर रहा है कि 2022 में कोविड-19 महामारी और इससे उत्पन्न संकट धीरे-धीरे कम होने लगेगा. हालांकि जलवायु परिवर्तन समेत बड़ी वैश्विक चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!