माता वैष्णो देवी की पुरानी गुफा में होगी पूजा

माता वैष्णो देवी भवन पर हर वर्ष की तरह पुरानी गुफा को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जाएगा। यह फैसला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दिन-ब-दिन बढ़ रहे करोना संक्रमण को देखते हुए लिया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर पुरानी गुफा के समक्ष बोर्ड प्रशासन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी पर श्रद्धालु उसको इस गुफा से दर्शनों की अनुमति अगले आदेश तक नहीं होगी।

इस संबंध में बात करते हुए सी.ई.ओ श्राइन बोर्ड रमेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पुरानी गुफा से भक्तों को दर्शनों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा विद्वानों की उपस्थिति में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर विधिवत तरीके से पुरानी गुफा के प्रवेश द्वार पर विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। कुमार ने यह भी बताया कि अगर आगमी दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते हैं, तो बोर्ड इस संबंध में उचित फैसला लेगा।

आपको बता दें कि जनवरी माह में यात्रा में गिरावट के चलते वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा पुरानी गुफा के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। जैसे ही यात्रा का आंकड़ा 10 हजार से अधिक होता है, तो श्रद्धालुओं को पुरानी गुफा से दर्शनों की अनुमति न देकर नई गुफा से ही दर्शनों का मौका दिया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!