प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार के लिए चिकित्सा संस्थान आगे आये :मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों को आगे आने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुनियोजित पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को भोपाल के नेशनल अस्पताल में विश्व की आधुनिक और मध्य भारत की पहली आधुनिक कैथ लेब का उद्घाटन कर सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिरीक्षक विवेक जौहरी, मुख्यमंत्री चौहान की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह और अस्पताल के प्रमुख डॉ. पी. के. पांडे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन देश के लिए भी विशेष और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड से युद्ध के लिए वैक्सीन की शुरुआत की थी। उन्होंने वैज्ञानिकों सहित डॉक्टर्स और वैक्सीनेशन से जुड़े हर एक व्यक्ति और संस्थाओं को धन्यवाद भी दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नेशनल अस्पताल में आज से ह्रदय रोगियों के लिये शुरू हुई यह कैथ लेब परफेक्ट रिजल्ट देगी, जिससे रोगी का एकदम सही उपचार हो सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कोविड काल में चिकित्सा संस्थानों के मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल सेवाभावी बने और व्यावसायिक मानसिकता से बचें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समर्पण भाव से की गई रोगियों की सेवा से बड़ा कोई महान प्रतिफल हो ही नहीं सकता। नेशनल अस्पताल इस नए कैथ लेब के मार्फ़त मध्यभारत में अपने सेवा-भाव से नई पहचान स्थापित करेगा। लेब की तकनीक को जाना मुख्यमंत्री चौहान ने कैथ लेब का उद्घाटन कर लेब के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!