रेसलर रितु फोगाट की भारत की पहली महिला एमएमए विश्व चैंपियन बनने की तमन्ना

नई दिल्ली । भारतीय रेसलर रितु फोगाट साल 2021 में  वन चैंपियनशिप में सबसे लाजवाब फाइटर सिद्ध हुई थीं। उन्हें एमएमए वर्ल्ड में द इंडियन टाइग्रेस कहा जाता है। पिछले साल रितु एमएमए का टाइटल जीतने वाली भारत की पहली महिला बनने से चूक गईं। रितु को वन विमेंस वर्ल्ड ग्रांप्री चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स ने हराया। हालांकि, 4 साल पहले पहलवानी से मिस्क्ड मार्टियल आर्ट यानी एमएमए में कदम रखने वाली रितु सभी का ध्यान खींचने में सफल रही।  मिक्स्ड मार्टियल आर्ट में प्रसिद्ध होने के बाद पूर्व पहलवान ने का एमएमए में 7-2 का रिकॉर्ड है। रितु फोगाट ने पिछले साल जुलाई और अक्टूबर के बीच लगातार तीन जीत दर्ज की। उन्हें पहली जीत लिन हेकिन के खिलाफ मिली जो पिछले 11 मैचों से अजेय थीं।  इसके बाद रितु ने टूर्नामेंट के पसंदीदा खिलाड़ियों में एक मेंग बो को जबरदस्त मात दी।  मेंग इस मुकाबले से पहले सात मैचों से नहीं हारी थीं। सेमीफाइनल में रितु ने 5वीं रैंकिंग वाली फिलीपींस की खिलाड़ी जेनेलिन ओल्सिम को हराया।
लिन हेकिन और मेंग बो जैसे अनुभवी पेशेवर फाइटरों पर जीत ने साबित कर दिया है कि रितु को मजबूत चुनौतियों का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं है। अब उनका मुकाबला हैम सेओ से होगा जो वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। हैम सेओ ने 2007 में ही मिस्क्ड मार्शल आर्ट में हिस्सा लेने शुरू कर दिया था। उनके नाम पर कई विश्व खिताब हैं। वह इस खेल की दिग्गजों में से एक हैं। हैम पर जीत रितु की प्रतिष्ठा में इजाफा करेगी। रितु का एकमात्र लक्ष्य भारत की पहली एमएमए महिला चैंपियन बनना है। एमएमए में उतरने से पहले रितु फोगाट कुश्ती में भारत की तरफ से बड़ा नाम रह चुकी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2017 में नई दिल्ली में हुए एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं इस महिला पहलवान ने 2017 में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!