भोपाल में 23 जनवरी को थी शादी, 5 लाख में बुक कराया था रिसोर्ट; घर में नेक्सा शोरूम के मैनेजर फंदे पर झूला

भोपाल में नेक्सा शोरूम के क्वालिटी मैनेजर ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। ऑफिस में उनके साथी केक लेकर बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मैनेजर घर गए। शाम तक जब वो नहीं लौटे, तो साथी उनके फ्लैट पर पहुंचे। जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एक दिन पहले यानी बुधवार को उनका जन्मदिन था। मृतक की शादी 23 जनवरी को होने वाली थी। शादी के लिए उन्होंने 5 लाख रुपए में रिसोर्ट भी बुक करा लिया था।

कटारा हिल्स थाने के एएसआई चेतन गुप्ता ने बताया कि 28 साल के वैभव सक्सेना भोपाल के कटारा हिल्स में अमलतास एमरीन ग्रीन अपार्टमेंट रहते थे। वैभव करीब 2 साल से आईएसबीटी स्थित सुजुकी कंपनी के नेक्सा शोरूम में क्वालिटी मैनेजर थे।

अगले दिन गुरुवार को ऑफिस में उनके दोस्तों ने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली थी। हालांकि दोपहर करीब 2 बजे वैभव फ्लैट पर आ गए। शाम तक ऑफिस नहीं पहुंचने पर साथियों ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन वैभव ने फोन रिसीव नहीं किया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उनके साथ वहां पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

इसके बाद उनका एक साथी सौरभ, कैंपस के गार्ड की मदद से उनके फ्लैट की बालकनी से अंदर घुसे। जहां वैभव फंदे पर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। एएसआई चेतन गुप्ता ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल इसके पीछे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। वैभव का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है।

23 जनवरी को शादी थी

एएसआई गुप्ता ने बताया कि मूलत: कटनी के रहने वाले वैभव घर के इकलौते बेटे थे। पिता विष्णु सक्सेना ऑर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड हैं। मृतक की एक बहन भी है। 23 जनवरी को वैभव की शादी होने वाली थी। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। पुलिस अभी माता-पिता और परिजनों के बयान नहीं ले पाई है। एएसआई गुप्ता ने बताया कि मोबाइल फोन की जांच के बाद ही सुसाइड के कारणों का कुछ पता चल पाएगा।

लड़की को पार्टी में बुलाया था

पुलिस के अनुसार वैभव ने गुरुवार को एक महिला दोस्त को शोरूम में पार्टी के लिए बुलाया था। ऑफिस पहुंचने के बाद वैभव के नहीं मिलने पर लड़की ने उसे फोन लगाया, वैभव ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद वह ऑफिस से सौरभ को लेकर फ्लैट पर गई। यहां वह फंदे पर मिला।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!