तालिबान राज में अफगान महिलाओं का प्रदर्शन, मांगा सरकारी नौकरी में हक

काबुल : सरकारी नौकरियों और समाज में एक समान भागीदारी की मांग करते हुए महिलाओं ने बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी में प्रदर्शन किया. टोलो न्यूज के अनुसार, प्रदर्शन में इंडिपेंडेंट एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म और सिविल सर्विसेज में काम करने वाली वे महिलाएं शामिल हुईं, जिनकी अगस्त में तालिबान शासन आने के बाद नौकरी चली गई थी.

प्रदर्शन में शामिल फ़िरोज़ान अमीरी ने कहा कि तालिबान राज में इंडिपेंडेंट एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म और सिविल सेवा आयोग में काम करने वाली महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया गया. इसके अलावा अन्य नौकरियों से भी महिलाओं की छुट्टी कर दी गई. इससे सरकारी विभागों में 28 प्रतिशत लोगों की कमी हो गई है. इससे इस्लामिक गणराज्य अफगानिस्तान का नुकसान हो रहा है.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एक प्रस्ताव भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने काम करने की अनुमति देने और महिलाओं के अधिकार के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की है. साथ ही महिलाओं के मामलों के बारे में फैसले लेने वाले सरकारी विभाग में भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है.

इस बीच तालिबान के अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल सरकारी नौकरी से महिलाओं को बाहर करने का कोई फैसला नहीं किया गया है. तालिबान सरकार के डिप्टी बिलाल करीमी ने कहा, सरकारी विभागों में महिलाओं की कामकाजी गतिविधि के मुद्दे पर चर्चा चल रही है. अभी यह आंकलन चल रहा है कि किस विभाग में महिलाओं की जरूरत है. उसी के हिसाब से महिलाओं को विभागों में स्वीकृत पदों पर रखा जाएगा. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान पर मानवाधिकार, महिला अधिकार और एक समावेशी सरकार के गठन के लिए दबाव बना रहा है.

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया था. महिलाओं का कहना था कि उन्हें अफगान की राजनीति, शासन और अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसलों में उनको अपनी भी हिस्सेदारी चाहिए. तालिबान ने महिलाओं को प्रेसिडेंशियल हाउस जाने से रोका था.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!