मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ मस्क के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी

दुनिया के अरबपतियों में नंबर वन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ही दिन में 9.95 अरब डॉलर कमा कर इस साल कमाई में भी नंबर वन हैं। वहीं, भारत के गौतम अडानी वैसे तो अरबपतियों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं, लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने न केवल हमवतन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है बल्कि वॉरेन बफेट, जैक मा, जेफ बेजोस, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को पछाड़कर नंबर दो पर हैं।

साल 2022 का आज 12वां दिन है। एलन मस्क की संपत्ति में इन 12 दिनों में कुल 11.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसमें से 9.95 रब डॉलर तो बुधवार का ही है। अब एलन मस्क की संपत्ति 282 अरब डॉलर हो गई है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर हैं। इस अवधि में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 9.07 अरब का इजाफा हुआ है। अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर काबिज अडानी की कुल संपत्ति 85.6 अरब डॉलर है।

कमाई के मामले में वॉरेन बफेट तीसरे नंबर पर हैं और इन 12 दिनों में उनकी संपत्ति में 7.34 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अमीरों की लिस्ट में कुल 116 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ वह 8वें स्थान पर हैं। जबकि, एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.80 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

टॉप-10 में शमिल अन्य अरबपतियों की बात करें तो जेफ बेजोस ने इस साल अब तक 1.68 अरब डॉलर गंवाए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 191 अरब डॉलर है। इस 12 दिन की छोटी सी अवधि में सबसे ज्यदा नुकासान बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ है। उनकी संपत्ति 6.10 अरब डॉलर घट गई है। बिल गेट्स को 3.21 अरब डॉलर का झटका लगा है तो लैरी पेज को 2.69 अरब डॉलर का। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 1.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, स्टीव बॉल्मर की संपत्ति में 6.02 अरब डॉलर की सेंध लगी है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!