सड़क हादसे में रायपुर की न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत

भिलाई में सुपेला के पास हुए सड़क हादसे में रायपुर की न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत हो गई। महिमा के कुछ सहकर्मियों ने बताया कि वो दिनभर बेहद खुश थी। भिलाई में रहने वाले उसके भाई का जन्मदिन था। इसे ही सेलीब्रेट करने वो दफ्तर से जल्दी निकल गईं थीं। सड़क के रास्ते वो भाई के जन्मदिन की एक्साइटमेंट में स्कूटी से भिलाई जाने को निकली। रास्ते में स्लिप होकर गिरी और दूसरी तरफ से आ रहे फ्यूल टैंकर की चपेट में आ गई। महिमा रायपुर में अकेले रहा करती थी मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली महिमा ने पिछले साल पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ महीने पहले ही मीडिया इंडस्ट्री जॉइन की थी

रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि कोविड काल के दौरान महिमा ने कुछ लोगों की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। वो लोगों की मदद में अपने हिस्से का पूरा प्रयास किया करती थी। महिमा के सहकर्मियों ने बताया कि वो दफ्तर में काम के दौरान हमेशा उसका रवैया मिलनसार रहता था।

ऑटो वाले की आंखों के सामने खत्म हो गई जिंदगी– भिलाई के नंदनी रोड इलाके में रहने वाले ऑटो ड्राइवर अभिषेक सिंह उर्फ रिंकू की आंखों के सामने ये हादसा हुआ था। अभिषेक ने बताया कि मैं सवारी लेने सुपेला जा रहा था। ऑटो चालक ने कहा- मेरे ठीक सामने महिमा अपने स्कूटर पर थी। शाम के वक्त जी ई रोड के पास महिला का स्कूटर स्लिप हो गया, वो सड़क पर गिर गई। ऑटो चालक ने बताया कि इतने में पावर हाउस तरफ से आ रहे हिन्दुस्तान पेट्रोल के टैंकर के आगे के पहियों के नीचे महिमा आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। अभिषेक ने महिला के ID कार्ड से उसे पहचानकर खबर पुलिस को दी। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. 72…

    स्कूल में फैला करंट, मचा हड़कंप, शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना सामने आई, जिससे हड़कंप मच गया.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!